नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, महामंत्री मांगीलाल सेठिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश दानगढ़ की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष पंकज पोरवाल नागदा ने प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवा समाजसेवी शांतिलाल गुप्ता एलआईसी नीमच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। गुप्ता की नियुक्ति से समाज जनों में अपार हर्ष है। समाज की उन्नति में गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।