BREAKING NEWS
BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<     KHABAR : बीएसएनएल की केबल बार-बार कटने से नेटवर्क.. <<     राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज नहीं होने से.. <<     BIG NEWS : सरवानिया में जनता के भरोसे यातायात.. <<     BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 1:35 pm
BIG NEWS : जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने लगाई मोहर- पवन पाटीदार, भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर जिलाध्यक्ष ने माना आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत देकर मोहर लगाई है। यह बात विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने रविवार को कही। 
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काबरा ने बताया की जिलाध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य लोकप्रिय योजनाएं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तमाम योजनाओं के साथ लाडली बहना योजना ने प्रदेश में अपना असर दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 51 प्रतिशत वोट लाने का भरोसा केंद्रीय नेतृत्व को दिया था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम केंद्रीय एवं प्रदेश के नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार में पसीना बहाया तो वहीं भाजपा के प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि प्रदेश को सशक्त, समृद्धशाली, पूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव था जहां अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़कर आगे लाने का काम किया जा रहा है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति खुशहाल है, और इस बात का प्रमाण इस चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से मिलता है। इतना ही नहीं देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है जिसके चलते जनता ने मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विकास की रफ्तार बढ़ाने का मौका दिया है। इस जीत पर मैं देश-प्रदेश सहित नीमच जिले की जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त करता हूं, इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने नीमच में भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार, जावद में मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा में अनिरुद्ध माधव मारू को विजय बनाकर जो भाजपा पर विश्वास जताया है, उसके लिए सभी मतदाताओं का कोटी कोटी आभार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE