BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 4:14 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव के नतीजे और भाजपा-कांग्रेस के ये दिग्गज, जैसे ही ख़त्म हुई गणना तो सामने आए ये चौंकाने वाले परिणाम, जानिए क्या बने रिकॉर्ड, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कल मतगणना संपन्न हुई। इस चुनाव में नतीजों में भाजपा की सुनामी देखी गई। एमपी की 230 सीटों में से भाजपा ने 163 सीट पर जीत दर्ज की हैं। यह आंकड़ा भाजपा के लिए प्रदेश में ऐतिहासिक हैं। भाजपा ने 51 प्रतिशत वोट के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया हैं। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में कई चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं। कई दिग्गजों को अपनी सीट गंवानी पड़ी तो कई दिग्गजों ने बड़े अंतर के साथ जीत का रिकॉर्ड बनाया हैं। 

सर्वाधिक वोटो से जीतने वाले प्रथम उम्मीदवार-
1- रमेश मेंदोला 107047 वोट  
2- कृष्णा गौर 106668 वोट
3- शिवराज सिंह चौहान 104947 वोट
4- रामेश्वर शर्मा 97910 वोट
5- गोपाल भार्गव 72800 वोट
6- मालिनी गौड़ (69837 वोट
7- चिंतामणि मालवीय 68884 वोट 
8- तुलसी सिलावट 68854 वोट
9- चेतन कश्यप 60708 वोट
10- प्रियंका मीणा 60000 वोट

मप्र के यह मंत्री चुनाव नहीं जीत सके-
1- दतिया से डॉ नरोत्‍तम मिश्रा
2- हरदा से कमल पटेल
3- बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया
4- बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल
5- अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया
6- बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
7- बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन
8- ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह
9- अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
10- पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे
11- पोहरी से सुरेश धाकड़
12- खरगापुर से राहुल सिंह लोधी
   
कांग्रेस के ये दिग्गज नेता चुनाव हारे-
1- डॉ गोविंद सिंह
2- केपी सिंह
3- लक्ष्मण सिंह
4- जीतू पटवारी
5- तरुण भनोट
6- सुखदेव पांसे
7- डॉ विजय लक्ष्मी साधौ
8- पीसी शर्मा
9- हुकुम सिंह कराड़ा
10- कमलेश्वर पटेल
11- सज्जन सिंह वर्मा
12- लाखन सिंह यादव
13- एनपी प्रजापति
14- कुणाल चौधरी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE