BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 7:24 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का ज्ञान मंदिर लॉ कॉलेज और मस्ताना पानी पतासा सेंटर, जब गोलगप्पे का स्वाद लेने पहुंचा ये ग्राहक तो पीछे से तेज रफ्तार में आया काल, फिर देखते ही देखते हो गई ये बड़ी अनहोनी, घटनास्थल पर जमा हुई भारी भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के ज्ञान मंदिर लॉ कॉलेज के समीप स्थित आशीष भवन चर्च के पास खड़े मस्ताना पानी पतासा सेंटर की स्टाल में एक कार जा घुसी। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना आज शाम करीब पौने पांच बजे की है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चर्च की ओर से आ रही गाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक आर जे 09 सीबी 3411 रोड के नीचे खड़े मस्ताना पानी पतासा सेंटर की स्टाल पर कार चालक की गलती की वजह से जा टकराई। जिसकी वजह से दुकानदार विशाल परमसुख और वहां खड़ा ग्राहक सत्तार पिता हसन खान निवासी छोटी सादड़ी घायल हो गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पानी पतासे की अस्थाई दुकान कार की टक्कर की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्टाल में रखा हुआ पूरा सामान बिखर गया। दुर्घटना की वजह से दुकानदार को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE