BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 7:29 pm
BIG NEWS : नीमच की तरफ से आ रहे ट्रेलर में सिमेन्ट की आड़ में परिवहन किया जा रहा 17 क्विटंल 43 किलो डोडाचूरा जप्त, माल देने वाले सहित तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, तीन करोड़ रुपये करीब हैं अवैध मादक पदार्थ की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रेलर में अवैध रूप से सिमेन्ट की आड़ में परिवहन किया जा रहा 17 क्विटंल 43 किलो 100 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने सीमेंट के कट्टो से भरे ट्रेलर के बीच उक्त डोडाचूरा को छिपा कर ट्रेलर चालक को दिया था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विरेन्‍द्रसिंह पु.नि के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह के समय भगवत सिंह उप निरीक्षक ईन्चार्ज थाना सदर निम्बाहेडा मय जाप्ता द्वारा वण्डर चौराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक ट्रेलर आता हुआ नजर आया जिसको चैक करने हेतु पुलिस जाप्ता द्वारा रूकवाना चाहा तो ट्रेलर चालक ने ट्रेलर की गति बढा दी, जिस पर नाकाबन्‍दी हेतु लगाये गये बैरियर की सहायता से ट्रेलर को रोका गया।
ट्रैलर के रुकते ही चालक व उसमें बैठे उसके साथी ने फाटक खोलकर भागने का प्रयास किया, जिन्‍हे पुलिस जाप्ते द्वारा तत्परता दिखाते ट्रेलर से भागने में कामयाब नहीं होने दिया। ट्रेलर चालक व उसमें बैठे व्यक्ति के भागने का प्रयास करने से तथा उनकी हरकतें संदीग्ध होने पर ट्रेलर को चैक किया गया तो ट्रेलर के अन्दर वण्‍डर सीमेन्ट के कटटे भरे हुये मिले। सीमेन्‍ट के कुछ कट्टो को हटा कर देखा तो वण्‍डर सीमेन्ट के कट्टो के साथ प्लास्टिक के काले कट्टे पडे़ हुये नजर आये। जिसके सम्बन्ध में ट्रैलर चालक व उसके साथी को पुछा गया तो उन्होने बताया कि इसमें अफिम डोडाचुरा भरा हुआ है। 
अफीम डोडाचुरा की खरीद फरोख्त के बारे में इनसे पुछा गया तो उन्होने बताया कि धीनवा निवासी संजय पिता हरलाल भारद्वाज सीमेन्ट के साथ डोडा चुरा भरा हुआ ट्रेलर बोराखेड़ी चौराया पर हमारे को लाकर दिया था। जिस पर पुलिस द्वारा तत्परात दिखाते हुये संजय भारद्वाज का हुलिया ट्रेलर चालक व उसके साथी से मालुम किया जाकर सउनि बाबूलाल व कानि दिनेश कुड़ी को सरकारी वाहन चालक के बोराखेड़ी चौराया की तरफ रवाना किया गया जिन्होने बोराखेड़ी चौराया पर पहुंच ट्रेलर चालक व उसके साथी  के बताये हुलियानुसार संजय भारद्वाज को डिटेन किया व मौके पर लेकर आये। 
डिटेन किय गये संजय भारद्वाज से पुछताछ व अनुसंधान किया गया संजय ने बताया कि आज सुबह बोराखेडी चौराया पर वन्डर सीमेन्ट के कटटो के साथ अफिम डोडाचुरा के 88 कटटे छुपाकर उक्त टेलर भैरू लाल व उंकार लाल को मैने ही लाकर दिया था। ट्रेलर को नियमानुसार चैक किया तो 88 कट्टो में 17 क्विटंल 43 किलो 100 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा पाया गया। 
उक्त अवैध अफिम डोडाचूरा व ट्रेलर को जप्त कर अवैध अफिम डोडाचुरा का परिवहन करने वाले वाहन चालक चित्तौड़गढ के भदेसर थाना गाडरीयो की ढाणी निवासी भैरू लाल पुत्र राम लाल गायरी व उसके साथी उदयपुर के भीण्डर थाना बड़गांव निवासी उंकार लाल पुत्र भैरू लाल गायरी को तथा अफिम डोडा चुरा की  खरीद फरोख्त मे शामिल चित्तौड़गढ के सदर निम्बाहेड़ा थाना धीनवा निवासी संजय पुत्र हरलाल भारद्वाज को गिरफतार किया जाकर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफतारशुदा आरोपीयों से अफिम डोडा की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। जप्तशुदा डोडा चुरा की अनुमानित कीमत करीब तीन रूपये आंकी जा रही है। 
कार्यवाही करने वाली टीम-  
उप निरीक्षक भगवत सिंह, सउनि बाबूलाल, दिनेश कुड़ी, गोपाल, सुर्यभान सिंह, वेदप्रकाश, नारायण, नाहर सिंह व इसरार हुसैन।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE