BREAKING NEWS
अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2023, 11:24 am
BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और गायत्री कल्चर्ड मिडिल स्कूल, जब होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने जुबेर के गाल पर जड़ा तमाचा तो..., घटना में 07 साल के मासूम के साथ हुई ये अनहोनी, अब मामला पहुंचा जिलाधीश के सामने, पढ़े खबर       

Share On:-

नीमच। शहर के उपनगर जूना बघाना स्थित गायत्री कल्चर्ड मिडिल स्कूल की एक शिक्षिका ने 07 साल के मासूम के साथ विद्यालय में मारपीट की। जिसके कारण छात्र का कान का पर्दा फट गया। छात्र के पिताजी ने घटना की लिखित शिकायत जिला कलेक्टर से की हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच निवासी जावेद खान पिता इकबाल खान ने जिला कलेक्टर को गायत्री कल्चर्ड मिडिल की शिक्षिका के खिलाफ एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया हैं। आवेदन में बताया गया हैं कि मैं जावेद खान पत्रकारिता का व्यवसाय करता हूं। मेरा पुत्र जुबेर पिता जावेद खान जूना बघाना स्थित गायत्री कल्चर्ड मिडिल स्कूल में कक्षा 1 में पड़ता है। विगत 16 नवंबर 2023 के दिन विद्यालय की एक शिक्षिका जिनका नाम अनीता शर्मा बताया गया द्वारा मेरे पुत्र के साथ मारपीट की गई। शिक्षिका द्वारा होमवर्क नहीं कर पाने के चलते मेरे पुत्र के गाल पर इतनी जोर से तमाचा मारा गया कि उसे कान से सुनाई देने में समस्या आने लगी।
मामले को लेकर प्राथमिक तौर पर तो हम इसे सामान्य बात समझते रहे और छोटा बच्चा होने के कारण आम और घरेलू उपचार करते रहे। लगभग एक महीने तक मेरे बच्चे को कान में तकलीफ लगातार बढ़ने के चलते मेरे द्वारा पहले पुस्तक बाजार स्थित डॉ मंगल को दिखाया गया। इसके बाद इंदिरा नगर स्थित डॉ एनके दुबे को दिखाया गया, जिन्होंने परीक्षण कर बताया कि बच्चों के कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा हैं। मैंने तथ्य से अवगत होने के बाद गायत्री मिडिल स्कूल के संचालक दीपक गोड़ से मामले को लेकर शिकायत की तो उन्होंने कहा कि आपका बच्चा छोटा है अभी हमारे स्कूल में पड़ता है। आप ज्यादा शिकवा शिकायत करोगे तो हम उसका शैक्षणिक करियर खराब कर देंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आप इलाज करवाइए जो भी सहयोग लगेगा हम करेंगे। लेकिन इस संदर्भ में मेरे द्वारा कई बार स्कूल संचालक दीपक गोड़ से निवेदन किया गया कि मेरे बच्चे के कान के इलाज में काफी खर्चा आ रहा है, मामले में आप ध्यान दें, लेकिन वे लगातार बात को टालते रहे। इसलिए कलेक्टर महोदय के समक्ष यह शिकायत लेकर पहुंचा हूं। कृपया स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE