BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2023, 5:48 pm
BIG BREAKING : जिले का ग्राम निमरानी और विवाहित महिला, जब पति गया घर के बाहर तो पीछे से उठाया ये खौफनाक कदम, मामा के लड़के ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

कसरावद। तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निमरानी में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है खलटांका पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निमरानी में निकिता पति अरविंद पटेल उम्र 20 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में बनी रोशनदान जाली के ऊपर साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। 
वहीं बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने साथ में खाना खाया, इसके बाद निकिता ऊपर वाले कमरे में चली गई। पति गुटका पाउच लेने बाजार चला गया। वापस घर आया और अपने कमरे में सोने के लिए जाने लगा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बहुत आवाज लगाई, घर वालों को बुलाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मेरे घर पर रखी गेती से चिटकनी तोड़ दी और दरवाजा खोला तो देखा। निकिता साड़ी के फंदे को बनाकर रोशनदान जाली के ऊपर लटकी हुई थी। महिला की शादी 2 साल पहले अरविंद पटेल के साथ हुई थी, जिनकी एक साल की बेटी भी है। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के मामाजी के लड़के धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि बहन ने फांसी नहीं लगाई है, उसकी हत्या कि गई है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE