मनासा। तहसील क्षेत्र के बरडिया केंट गांव में आज सोमवार सुबह 10 बजे के करीब अपने ही घर में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी सभी मौका स्थल पर इकठ्टे हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दशरथ उर्फ़ जोजो पिता प्रभुलाल मेघवाल उम्र करीब 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलीप कुमार धनगर, सरपंच प्रतिनिधि कमलकुमार डाबर, ग्राम कोटवार किशनलाल चंदन ने मनासा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को रस्सी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मनासा अस्पताल भेजा। साथ ही मामला दर्ज कर जाँच में लिया हैं।