बड़वानी। जिले में एक नाबालिक से बलात्कार हुआ है। इस घटना की शिकायत जब पुलिस कप्तान तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपकों बता दें कि कुछ दिनो पहले बड़वानी में एक नाबालिक से बलात्कार की घटना घटित हुई थी। पीड़ित पक्ष ने इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद कोतवाली थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में बलात्कार का मामला दर्ज किया और टीमें गठित की। पुलिस द्वारा गठित टीम ने इस मामले में प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही बड़वानी के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।