BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2023, 2:35 pm
BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग और काले रंग की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब रघुनाथपुरा फंटे पर नाकाबंदी के दौरान बाइक रुकवाकर ली युवक की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर    

Share On:-

सिंगोली। पुलिस ने नीमच सड़क मार्ग पर 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नीमच सड़क मार्ग पर हुई कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन हेतु उपयोग में लाई गई एक मोटर साईकिल को भी जब्ती में लिया गया है।
सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जावद एसडीओपी निलेश्वरी डाबर के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए सिंगोली थानाधिकारी बीएल भाभर ने मुखबिर की सूचना पर नीमच-सिंगोली मार्ग स्थित रघुनाथपुरा फंटे पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद ही एक काले रंग की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल को रुकवाया, तथा पूछताछ के बाद बाईक पर लदे प्लास्टिक के काले कट्टे में 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का होना पाया गया।
बाद में पुलिस ने अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए मादक पदार्थ सहित बाईक को जब्ती में लेकर मौके से आरोपी मुकेश पिता बनराम कुरी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सीमा जागीर थाना रिंगस जिला सीकर राजस्थान के खिलाफ सिंगोली पुलिस थाने पर नारकोटिक्स अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। फिलहाल आरोपियों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ के लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में थानाधिकारी बीएल भाभर सहित उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE