सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेशवरी डाबर थाना प्रभारी दीपक कुमार मंण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व पुलिस चौकी सरवानिया महाराज द्वारा सिल्वर रंग का आगरा ट्रैक्टर ट्राली में परिवहन किया जा रहा 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जा कर 01 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 11 दिसम्बर 23 को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सुचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर आंकली तिराहा, सरवानिया महाराज मेलानखेडा आन रोड पर घेराबंदी कर सिल्वर रंग का आयसर टैक्टर डाली में सुकले के बोरे के निचे छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 200 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा आरोपी चला उर्फ बलराम पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 50 साल निवासी उचेड़ थाना मनासा के कब्जे से जया किया जाकर आरोपी को गिर किया गया एवं उसके विरूद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाई में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।