छिंदवाड़ा। जिले के परासिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक सोहन लाल बाल्मीकि की बहू ने सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग गुरुवार को 28 साल की मोनिका को सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से थीं।
एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मोनिका ने परासिया में मंगली बाजार स्थित घर पर फांसी लगा ली। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है।