BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 4:54 pm
BIG NEWS : नीमच का महू रोड और भगवती टोयोटा शोरूम, जब अपराधियों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही अधिकारियों ने देखें सीसीटीवी फुटेज..., जानिये कौन चढ़े हत्थे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर

Share On:-

नीमच। महू नीमच रोड स्थित भगवती टोयोटा शोरूम नीमच से हुई दो नई कार की चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस थाना नीमच सिटी ने अहम सफलता अर्जित की है। नीमच सिटी पुलिस ने शोरूम से चोरी की गई एक टोयोटा हाईराईडर और एक टोयोटा ग्लैंजा सहित घटना में प्रयुक्त कार मारुति अर्टिगा जप्त कर ली है। चोरी की गई कार की कीमत 31 लाख रुपए बताई जा रही है। नीमच सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताते चलें कि योगेश पिता रतन लाल यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि भगवती टोयोटा शोरूम से दो नई कार चोरी चली गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर तथा तकनीकी माध्यम से आरोपियों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की। गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि अर्जुन सिंह नाम का शातिर वाहन चोर जो कई वाहनों के अपराध में पहले भी बंद हुआ है वह उज्जैन में लोकेंद्र बंटी के साथ देखा गया है। लोकेंद्र बंटी के निवास स्थान के आसपास सतत निगाह रखी गई। जिससे घटना का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने तीन आरोपी लोकेंद्र उर्फ बंटी निवासी उज्जैन, अर्जुन सिंह पिता सरदार सिंह निवासी होशंगाबाद, बंटी पिता मायाराम मालवीय निवासी महिदपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में तीन आरोपी मुकेश वर्मा, रोहित और शेखर फरार है। 

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह और फरार आरोपी रोहित के खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में शोरूम से वाहन चुराने के सात से आठ अपराध पंजीबद्ध है। इस पूरी वारदात के खुलासे में नीमच सिटी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक नीरज, अजीत सिंह पवार, लक्की शुक्ला, प्रदीप शिंदे, आदित्य गौड़, कुलदीप सिंह, लखन प्रताप सिंह और महेंद्र की सराहनीय भूमिका रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE