नीमच। जिले के नयागांव चौकी पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक बिना नंबर के पिकअप वाहन से 700 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत लाखों रूपये में आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.12..2023 की सुबह अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई विशेष पुलिस टीम के द्वारा नीमच निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी के दौरान नीमच तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखाई दी। तभी पिकअप के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देख ड्रायवर सीट का फाटक खोलकर दौड़ लगा दी। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था मे भागते हुऐ चालक को पकडने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और खेत मे खड़ी फसल का लाभ उठाकर उक्त आरोपी भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उक्त पिकअप वाहन की तलाशी ली तो वाहन बॉडी के अंदर 35 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टे मिले। इन कट्टों में अवैध तरीके से मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 700 किलोग्राम भरा मिला। इस पर पुलिस ने उक्त वाहन को डोडाचूरा सहित अपने कब्जे लिया और बिना नंबर के पिकअप चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस उक्त चालक व वाहन के मालिक के संबंध में जांच कर रही है।
जप्त मश्रुका-
700 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 7,00,000 रूपये
एक बिना नम्बर की महिन्द्रा पिकअप कीमत 3,00,000 रूपये
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्य में नयागॉव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।