BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी तक का सफर और प्याज-लहसुन से भरी पिकअप गाड़ी, जब किसान की मौजूदगी में ड्राइवर ने लगाया गैर, फिर जैसे ही रास्ते में बढ़े आगे तो मिले ये, घटना की भनक लगते ही एक्शन में आई खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। फाइनेंस की किस्त के नाम पर तीन बदमाश प्याज, लहसुन से भरी पिकअप गाड़ी चुरा कर ले गए। काफी ढूंढने के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली तो ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ड्राइवर गाड़ी लेकर नीमच मंडी से किसान के लिए प्याज, लहसुन भर कर ला रहा था। इस दौरान किसान भी साथ था। मामला निकुंभ थाना क्षेत्र का है।

मंडी से प्याज लहसुन भरकर आ रहा था ड्राइवर और किसान-
रून्डेडा, वल्लभनगर, उदयपुर निवासी पूनमचंद पुत्र सूरजमल प्रजापत ने बताया कि वो अपने सेठ सुनील पुत्र बद्रीलाल प्रजापत के लिए काम करता है। वो सुनील प्रजापत की गाड़ी चलाने का काम करता है। शाम को 6 बजे के करीब वो किसान दुदाराम डांगी के साथ नीमच मंडी गया था। वहां हर बार की तरह खाली बोरी लेकर गए और मंडी से उनमें प्याज, लहसुन भरकर वापस आ रहे थे।

मोटरसाइकिल में आए थे तीन बदमाश-
भैरूघाटी तक पहुंचने पर वहां पर तीन अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल लेकर आए और अपनी बाइक को पिकअप गाड़ी के आड़े लगा दी। तीनों ने ड्राइवर और किस को कहा कि वह फाइनेंस कंपनी से आया हुआ है और उनकी किस्त बाकी है। यह बोलकर दोनों को गाड़ी से उतरा और जान से मार डालने की धमकी देते हुए गाड़ी मौके से ले गया। बाद में जब झूठ का पता चला तो ड्राइवर और किसान ने पिकअप गाड़ी को काफी ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिला। तीनों बदमाश गाड़ी को चुरा कर भाग निकले। उसमें प्याज और लहसुन के कट्टे भरे हुए थे। ड्राइवर पूनम चंद ने निकुंज थाने में इसकी एक रिपोर्ट दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE