BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2023, 7:28 pm
BIG NEWS : राजस्थान का निम्बाहेड़ा कस्बा और मोहम्मद अजमल, जब इस दुकान के बाहर की फायरिंग तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी तो चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो माह पहले कस्बा निम्बाहेड़ा में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हुए वांछित आरोपी दानिश उर्फ मोहम्मद अजमल को निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंगार की दुकान को बंद करने की बात पर किया था पिस्टल से जानलेवा हमला। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 19 अक्टूबर को निम्बाहेड़ा के कमधज नगर निवासी नाजीम मेव पिता रईस खान उर्फ राजू खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों में से एक ने पिस्टल से फायर कर फरार हो जाने के मामले में निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई। आरोपियों ने भंगार के धन्धें को बंद करने की बात को लेकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया था।

थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार, कानि. अमित व सुभाष द्वारा मामले मे वांछित आरोपी बडा कसाई मोहल्ला निम्बाहेडा कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 23 वर्षीय दानिश उर्फ मोहम्मद अजमल पुत्र मौहम्मद अहमद को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की सूचना पर प्रकरण की घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल को जब्त किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE