BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 10:55 am
BIG NEWS : रतलाम जिले के नामली में मिला महिला का जला हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर एफएसएल टीम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात से जुडी तस्वीरें, पढ़े पवन धाकड़ की खबर      

Share On:-

रतलाम। जिले के नामली पुलिस थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ में एक महिला का पूरी तरह से जला हुआ शव मिला है। महिला के अलावा पलंग और अन्य सामान भी जला हुआ मिला है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बीती रात की है। रात में ही नामली पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई थी। महिला का नाम मांगू बाई पति भागीरथ गायरी है। घर से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने मृतक महिला के बेटे मुकेश को सूचना दी। दरवाजा बाहर से बंद था। बेटे और आसपास के रहवासियों ने दरवाजा खोला तो महिला पलंग पर जली हुई अवस्था में थी। पलंग, बिस्तर और अन्य सामान भी जला हुआ था।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मृतका के घर के बाहर रात 9.30 एक कार आकर रुकी थी। इसमें से तीन लड़के उतर कर घर के अंदर जाते हैं और कुछ देर में वापस बाहर आकर दरवाजे की सांकल लगा कर चले जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर एक पहलू पर जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE