BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 2:19 pm
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई, 779.710 किलोग्राम डोडाचूरा सहित पिकअप जब्त, चालक डिटेन, डीएसटी ने लगातार 25 किलोमीटर गाड़ी का किया पीछा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुरुवार को डीएसटी ने बस्सी थानांतर्गत अवैध मादक पदार्थों के तस्कर का लगातार 25 किलोमीटर पीछा करके 779.710 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित पिकअप को जब्त कर चालक को डिटेन किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि घटियावली गांव से नेशनल हाईवे की तरफ आने वाली एक पिकअप में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर जिला विशेष टीम ने नेशनल हाईवे पर घटियावली की तरफ से आने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक घटियावली की तरफ से आती हुई एक सफ़ेद रंग की पिकअप दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया, किंतु पिकअप चालक नाकाबंदी तोड़कर पिकअप को बस्सी की तरफ तेजी से भगाकर ले गया। जिस पर जिला विशेष टीम ने लगातार पीछा करते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष के द्वारा बस्सी थाना पुलिस से राजश्री चौराहे पर नाकाबंदी करवायीं।
पिकअप चालक पुलिस को लगातार पीछा करता देख पिकअप को बल्दरखां गांव  की तरफ ले गया। जहां शिवनगर आबादी के पास नाले की पुलिया से पहले चालक अपने आप को पुलिस की गिरफ़्त में आने से बचने के लिये पिकअप से नीचे कूद गया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर नाले में गिर गई और चालक भी पेड़ से टकराकर घायल हो गया। चूँकि जिला विशेष टीम ने उक्त घटना से थानाधिकारी बस्सी को पुर्व में ही अवगत करा रखा था तो वो भी मुताबिक़ सुचना अपने जाप्ते सहित तुरंत ही मौके पर पहुंचें। जिला विशेष टीम घायल चालक को श्री सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ लेकर पहुंची। पुलिस ने बस्सी टोल से क्रेन मंगवा कर पिकअप व कट्टों को नाले से बाहर निकाला। 
उक्त बाहर निकाले गये कट्टों में से 26 डोडाचूरा, 10 मक्का व 4 कट्टे खल की चुरी से भरे हुए थे। पिकअप के नाले में गिरने से कट्टे नाले के पानी से गीले हो गये थे। पुलिस ने अवैध गीले डोडाचूरा का वजन किया तो कुल वजन 779.710 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने डोडाचूरा व पिकअप को जब्त करके उपचाररत चालक मध्य प्रदेश के नीमच जिले के लोटवास की ढाणी हातिया खेड़ी निवासी गोपाल पुत्र करणी राम रेबारी को नामजद कर लिया है। उक्त कार्यवाही में डीएसटी में पदस्थापित  कांस्टेबल राजदीप का विशेष योगदान रहा है। पुलिस थाना बस्सी पर आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम
डीएसटी-
प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चन्द्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम व दिनेश।  
पुलिस थाना बस्सी-
राम सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी बस्सी, हैड कांस्टेबल मोहन लाल, विक्रम सिंह, कांस्टेबल रामनिवास, सुरेश व विजेश। 
गौरतलब है कि जिला विशेष टीम ने इस वर्ष अब तक ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 62 विभिन्न मामले दर्ज करवा उनमें 56 वाहनों को जब्त करके 99 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। जिला विशेष टीम ने 18.025 किलोग्राम अवैध अफीम, 7009.236 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, 50 किलोग्राम अवैध गांजा, 652 गांजे के पौधे, 214025 जुआ/सट्टा राशि, 5 पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, 3540 किलोग्राम खेर की गीली लकड़ी, 33 कार्टून शराब, 9 गोवंश, 2 चोरी के वाहन, 850 लीटर डीजल, 8 ड्रम केमिकल, 30 गैस सिलेंडर, 450 लीटर पेट्रोल, अवैध खनन परिवहन करते 8 वाहनों को जब्त करवाया है। साथ ही 25 हजार, 10 हजार व 5 हजार रुपयों के कुल तीन इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।                 
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में होने वाले संगठित अपराधों की रोकथाम हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त विशेष टीम का गठन किया गया है। जो अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध खनन, जाली नोट, वाहन चोरी, अवैध हथियार, सोशल मीडिया, गो तस्करी एवं पशुधन चोरी, ब्लैकमेलिंग, मानव तस्करी, नक़ली व मिलावटी सामान, हाईवे सम्बन्धित अपराध, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जुआ, चिकित्सा क्षेत्र, साईबर माफिया, फर्जी बीमा, भर्ती कोचिंग व नकल माफिया, वन सम्पदा आदि से सम्बन्धित अपराध के विरुद्ध कार्यवाही करती है।
जिला विशेष टीम में पदस्थापित है निम्न सदस्य-
गोरधन सिंह पु नि प्रभारी, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, मिट्ठू लाल, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE