उदयपुर। श्री श्री 1008 कल्ला जी राठौड़ बावजी का पाठ उत्सव जय श्री काली कल्याण शक्तिपीठ उदयपुर पर 24 दिसंबर को शाम 07 बजे मनाया जायेगा। यह पाठ उत्सव अयोध्या राम मंदिर को समर्पित किया गया है और भव्य भजन संध्या रखी गई। इस दौरान 75 फिट का दरबार भी सजाया जायेगा।
भव्य भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली, नीता नायक, जगदीश वैष्णव, सूर्यवीर कोटड़ा एवं अन्य गायक अपनी प्रतूति देंगे। इस प्रोग्राम में रात्रि 12 बजे भव्य गंगा एवं श्री राम भगवान की आरती रखी गई है। साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। यह जानकारी डॉ हेमंत जोशी ने दी।