मुरैना। शहर के एक रेस्टोरेंट व कैफे में जिस्मफरोशी का काम हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो करीब 6 से 7 जोड़े आपत्तिजनक स्थिति मिले। जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले गई।
प्राप्त जानकारी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में रेस्टोरेंट और कैफे की आड में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हॉरर हाउस और लीजेंड्री कैफे में छापामार कार्रवाई कर मौके पर युवक-युवतियों और महिलाओं को आपत्तिजन हालत में पकड़ा। सीएसपी के नेतृत्व इन लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।