BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन के पहले दिन इन चार राशि वालों को.. <<     BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले का ढोढर और दोपहर का वक्त, पहले सुरेश ने छोटे भाई की पत्नी के साथ कमरे में किया ये काम, फिर घर से बाहर निकालकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, घटना होते ही क्षेत्र में फेल गई सनसनी, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी जेठ गिरफ्तार, पढ़े पवन धाकड़ की खबर        

Share On:-

जावरा। तहसील के ग्राम ढोढर में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को जिंदा जलाकर मार दिया। उसने पहले बहू के साथ मारपीट की और बाद में उसे घर से बाहर निकाल कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार निर्मला के पति प्रकाश ने किसी कारण से रतलाम शहर के सालाखेड़ी चौराहे के समीप खुदकुशी कर ली थी। निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ढोढर स्थित ससुराल में ही रह रही थी। उसका जेठ सुरेश यह मानता था कि उसके छोटे भाई प्रकाश ने निर्मला की वजह से ही आत्‍महत्‍या की है। इसके चलते वह उससे रंजिश रखता था।
शनिवार को आरोपी जेठ सुरेश ने पहले महिला के साथ पाइप या लोहे की राड से मारपीट की और फिर उसे घर से बाहर लेकर आया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE