BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 5:52 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और राजस्थान पासिंग ट्रक, जैसे ही बजी थाने की फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर मौके पर नाकाबंदी के दौरान ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर     

Share On:-

नयागांव। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफियां, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत-माफिया, ड्रग-माफिया, सूद-माफिया एवं गौवंश परिवहन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है। उक्त तारतम्य में जिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है। 
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निलेश्वरी डाबर एवं थाना प्रभारी जावद दीपक मण्डलोई के कुशल नेतृत्व में सउनि रामपालसिंह राठौर प्रभारी नयागांव एवं नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आयशर ट्रक आरजे 52 जीबी 1261 का ड्रायवर विनोद पिता किशोरीलाल सैनी जाति माली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गणेश्वर, नई कोठी की ढाणी जिला शिखर राजस्थान व रामेश्वर पिता पंडरीनाथ साबडे मराठा उम्र 20 वर्ष निवासी जिला जालना महाराष्ट्र का अपने वाहन में अवैध रूप से गोवंश को काफी निर्दयतापूर्वक व क्रूरता पूर्वक भरकर ग्राम सिलोर धुलिया महाराष्ट्र लेकर नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन होकर जाने वाला है। कुछ समय के बाद मुखबिर सूचना अनुसार उक्त वाहन राजस्थान तरफ से आने पर आयशर ट्रक आरजे 52 जीबी 1261 को चैक किया गया तो उसके अंदर गोवंश 16 बैलों को क्रूरतापूर्वक भर रखा था। जिनके खाने पीने की कोई व्यस्था नहीं थी। आईशर ट्रक के चालक से पूछताछ करते सिलोर धुलिया महाराष्ट्र ले जाना बताया। जप्तशुदा 16 बैलों को सांवरिया महावीर गौशाला नयागांव में सुपुदर्गी में दिया गया तथा वाहन को जप्त किया गया। उक्त आयशर ट्रक ड्रायवर विनोद पिता किशोरीलाल सैनी व रामेश्वर पिता पंडरीनाथ साबडे मराठा के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। थाना जावद पर अपराध क्रमांक 561/23 धारा 4,9(1),6,6क,6ख,9(2) मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 4(1), 6-क, 6-ख,10 मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959, धारा 11घ,च पशु क्रूरता अधिनियम, का पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागांव का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE