BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<     देवास में 'चेतक' घुड़दौड़ प्रतियोगिता का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का भाटखेड़ी नाका और 48 साल का.. <<     BIG NEWS : रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से उठा.. <<     शाजापुर में मोहर्रम का पाक महीना शुरू, 'या.. <<     खरगोन जिले के करही में पुलिस की बड़ी.. <<     खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने किया.. <<     शिवपुरी में हत्या का सनसनीखेज मामला,घर से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिलाई मशीनें भेंट कर महिलाओं को बनाया.. <<     KHABAR : जोधा’ बनी घुड़दौड़ की विजेता, महाराणा.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन का कार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नितेश दायमा बने कांग्रेस प्रकोष्ठ के.. <<     KHABAR : नगर पालिका नीमच में आज प्रधानमंत्री आवास.. <<     BIG NEWS : आरएसएस के पंजीयन पर छिड़ा सियासी घमासान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने मनाई महाराणा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 6:51 pm
KHABAR : विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद ने वितरित किए गर्म कपडे, ऊनी वस्त्र मिलते ही बच्चों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए आसपास ग्रामीण क्षेत्र के दो-तीन स्कूलों में करीबन 200 बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरण का लक्ष्य रखा गया।
इस सेवा गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत गिरदौड़ा गांव के सरकारी स्कूल में जरूरत मंद बच्चों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए छोटे बड़े 100 बच्चों को टोपी सहित जरकिन एवं मौजे का वितरण किया गया। इस ठंड को देखते हुए बच्चों को जब सामग्री बांटी जा रही थी तब सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। सभी बच्चे खुश नजर आए स्कूल प्रांगण में एक अद्भुत खुशी का माहौल नजर आया। सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया। इस तरह आने वाले एक-दो दिन में और भी ग्रामीण स्कूल के बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। विवेकानंद शाखा द्वारा समय-समय पर जन सेवा मानव सेवा एवं धर्म सेवा के प्रकल्प में योगदान देती रहती है। ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम  परिषद परिवार के सदस्यों के सहयोग से संपन्न किया गया। इस सेवा गतिविधि के अंतर्गत आने वाले संक्रांति पर्व पर भी परिषद परिवार द्वारा गौ माता की सेवा को ध्यान में रखते हुए गोदाम गौशाला पर पर भी करीबन एक ट्रैक्टर सुकला (चारा) देने का का कार्यक्रम भी रखा जाएगा।
ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम में परिषद परिवार के वरिष्ठ विनय मारू, अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, सचिव ललित कुमार राठी, कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंहल, सुनील सरावगी, आत्माराम विजयवर्गीय, कमल गोपाल गर्ग, अशोक सोनी, प्रवीण जैन, विकास बोहरा, अजीत रांगणेकर, महिला प्रमुख प्रियंका रांगणेकर, मीना मनावत, अलका विजयवर्गीय, संध्या राठी आदि परिषद के सदस्य व साथ में स्कूल प्राचार्य प्राध्यापक एवं अध्यापिका भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीना मनावत ने किया विवेकानंद शाखा द्वारा सेवा गतिविधियां पर सचिव ललित कुमार राठी ने प्रकाश डाला एवं स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने के लिए सभी बच्चों को मार्गदर्शन दिया। अंत में आभार विद्यालय के अध्यापक प्रशांत दाधीच ने माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE