BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2023, 2:55 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और नीमच जिले के सिंगोली का अरनिया-मेढकी महादेव मार्ग, जब स्कॉर्पियो चालक ने देखी नाकाबंदी तो उठाया ये बड़ा कदम, फिर जैसे ही एक्शन में आई खाकी तो वाहन छोड़कर चालक हुआ फरार, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर        

Share On:-

सिंगोली। नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तौलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में निरीक्षक भुरालाल भाभर थाना प्रभारी थाना सिंगोली के नेतृत्व में  सिंगोली पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 12 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में 156 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन के जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसम्बर 23 दरमियानी रात्री अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई अरनिया-मेढकी महादेव कच्चा रास्ता घाट सेक्शन का पहला चढाव ग्राम अरनिया नाकाबंदी के दौरान ग्राम अरनिया तरफ से एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो आती दिखी दी। जो पुलिस की सख्त नाकाबंदी को देख महिन्द्रा स्कार्पियो का चालक ड्रायवर सीट का फाटक खोलकर कूदकर भागने लगा। संदिग्ध अवस्था में भागते हुऐ चालक को पकडने का प्रयास किया जो अंधेरा, जंगल का लाभ लेकर पुलिस को चकमा देखकर भाग गया। काफी तलाश के बावजूद ड्राईवर का पता नही चला। उक्त महिन्द्रा स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन नम्बर जीजे 09 बीई 5556 की तलाशी के दौरान महिन्द्रा स्कार्पियो के अंदर 12 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 156किलोग्राम का मिला। जिसे एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुऐ मौके पर पर जप्त किया गया। बाद वापसी पर उक्त स्कार्पियो अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/23 धारा 08/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे डोडाचूरा के वाहन चालक, वाहन स्वामी, मादक पदार्थ स्त्रोत एवं खपतकर्ताओ के संबंध मे विवेचना की जा रही है।
जप्त अवैध 156 किलो डोडाचूरा की कीमत लगभग 234000 रूपए हैं।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE