BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 10:51 am
BIG NEWS : एवरलैंड विश होटल और नीमच जिले की उमा, जब अल सुबह निकली दोस्तों के साथ पार्टी करके तो सड़क पर शुरू हुआ झगड़ा, फिर मंगेश ने किया ये..., हादसे में 25 साल की युवती की दर्दनाक मौत, पढ़े खबर        

Share On:-

जयपुर। जयपुर में झगड़े के बाद दोस्त ने कार से युवक-युवती को कुचल दिया। घायल युवक-युवती को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। घटना जवाहर सर्किल थाना इलाके की मंगलवार सुबह 5 बजे की है। वहीं मृत युवती नीमच जिले की रहने वाली हैं। 
सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि गिरधर मार्ग स्थित एवरलैंड विश होटल से मानसरोवर, 35 साल के जयपुर निवासी मंगेश अरोड़ा, 30 साल की श्रेया भारद्वाज, 35 साल का झुंझुनूं निवासी राजकुमार जाट) और 25 साल की नीमच मध्यप्रदेश निवासी उमा सुथार सुबह करीब 5 बजे पार्टी कर बाहर निकले थे। इसके बाद चारों के बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। मंगेश अरोड़ा और युवती श्रेया कार में बैठ गए। राजकुमार जाट और उमा सुथार पैदल जाने लगे। इसी दौरान कार सवार युवक मंगेश ने दोनों पर गाड़ी चढ़ा दी। टक्कर से राजकुमार दूर जाकर गिर गया, जबकि उमा के ऊपर से गाड़ी निकल गई। घटना के बाद आरोपी युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्पिटल ले गई।
दलबीर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान नीमच जिले निवासी युवती उमा सुथार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजकुमार गंभीर घायल हो गया। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को पुलिस देख कर रही है। उमा सुथार, राजकुमार जाट के साथ होटल में गई थी।
राजकुमार जाट ने पुलिस को बताया कि मंगेश अरोड़ा ने उमा सुथार पर कमेंट किए थे। इसके बाद मंगेश से बहस हो गई। इस दौरान मंगेश अरोड़ा ने गाड़ी में रखा बेसबॉल का डंडा निकाला और हमला कर दिया। इसके बाद मंगेश गाड़ी में बैठा और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वह गाड़ी से टकराकर दूसरी तरफ गिर गया और उमा सुथार गाड़ी के नीचे आ गई।
एवरलैंड होटल के सामने रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपी मंगेश ने होटल के सामने खड़ी कार को स्टार्ट कर पहले पीछे लिया। इसके बाद तेज स्पीड में उमा और राजकुमार के ऊपर चढ़ा दिया। उमा जयपुर में इवेंट का काम करती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE