पिपलियामंडी। महू-नीमच हाइवे मार्ग पर गांव पिपलिया पंथ के पास स्थित कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी एकत्रित हो गए। सुचना मिलने पर पिपलियामंडी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से लाश को कुंए से बाहर निकाला और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया हैं। वहीं पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जाँच प्रारंभ की हैं। फ़िलहाल मृतक अज्ञात हैं।