धार। धार में युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना जिले के धामनोद थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार 19 साल की पायल और 20 साल का सुरेश सांगलिया गुजरी गांव के रहने वाले थे। दोनों ने खेत में जहर खाया। मामला प्रेम प्रसंग का हैं।
बताया जा रहा है कि पायल की मौत की खबर सुन उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।