BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2023, 2:40 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले के शेरपुर में युवक की हत्या, शव घर के बाहर फेंक गए आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश, चक्काजाम कर हत्यारों को पकड़ने की मांग, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पवन धाकड़ की खबर       

Share On:-

जावरा। पिपलौदा थाना अंतर्गत शेरपुर में एक युवक की हत्या कर शव को उसके घर के सामने फेंक दिया गया। मृतक का नाम धारा सिंह उम्र 27 साल पिता जुझार सिंह सामने आया है। हत्या रंजिश में होना बताई जा रही है। शनिवार सुबह शव घर के बाहर मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
धारा सिंह का दो दिन पूर्व शेरपुर निवासी राहुल पिता भोपाल सिंह राठौड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराने पर साइड का ग्लास टूट गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच उस समय विवाद हुआ था। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक राहुल सिंह बीती रात धारा सिंह के घर 7 से 10 लड़कों को लेकर पहुंचा था। यहां से धारा सिंह को लेकर गए और उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद धारा सिंह मौके पर ही अचेत हो गया और सुबह घर के बाहर शव मिलने से गांव में आक्रोश पनप गया। वहीं शासकीय अस्पताल जावरा में मृतक का पीएम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने धारासिंह के शव को सड़क पर रख चक्काजाम लगा दिया हैं। ग्रामीण और परिजन हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE