चित्तौड़गढ़। कोमल सिंह पुरावत (ठि मेजा) के जन्मोत्सव पर संतगण के सानिध्य में एवं भीलवाड़ा के विधायक अशोक कोठारी के आतिथ्य में बालाजी फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्त अर्पण महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें रक्त वीरों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्री पूज्य विनोद चंद्र यति गुरुजी चित्तौड़गढ़, निंबार्क आश्रम महंत बनवारी शरण जी महाराज व काठिया बाबा महन्त टेकरी के हनुमान जी हरनी व संकट मोचन बालाजी के गुरु महंत बाबू गिरी जी महाराज आदि संत महात्माओं का सानिध्य मिला।
इस अवसर पर आयोजकों ने कोठारी व अतिथियों का अभिनंदन किया।
आयोजन में अनिल कोठारी, नटवरलाल पटवा, सचिन यति, व कार्यकर्तागण तथा रक्त वीर उपस्थित रहे।