गरोठ। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं राजाराम धाकड, एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत निरीक्षक उदयसिंह अलावा थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय पिकअप वाहन के जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2024 को मुखबीर सुचना पर गरोठ खड़ावदा रोड़ ग्राम बावड़ीखेड़ा के पास तालाब की पुलिया के पास से पिकअप वाहन क्र MP 06 GA 3124 में चार प्लास्टीक के काले रंग के कट्टो में कुल 72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा आरोपीगण जीवन पिता बालाराम धाकड़ उम्र 22 साल निवासी बरखेड़ा गंगासा व महेश उर्फ लालाराम पिता रामचन्द्र जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा गंगासा से जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो के विरुध्द थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मश्रुका- 72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 144000 रुपये व पिकअप वाहन किमती 5 लाख रुपये।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उदय सिंह अलावा, उनि जया भारद्वाज, सउनि बलवानसिंह देवड़ा, आर रिंकु सिंह, आर पंकेश कुमावत, आर मुख्तयार गुर्जर, आर निलेश चोधरी, आर बाबुलाल अहीर, आर पवन सागीत्रा, आर संजय देंतवार, आर रामकरण गुर्जर, आर सुनिल प्रजापत का सराहनीय योगदान रहा।