मंदसौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की उज्जैन टीम ने मंदसौर कृषि उपज मंडी के लेखापाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपी लेखापाल, शिकायतकर्ता से टेंडर की मासिक देयक के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित ने ईओडब्ल्यू उज्जैन की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी मंदसौर में फर्म पारस लाल राठौर प्रोपर्टीअर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन रवि राठौर का सब्ज़ी मंडी की साफ़ सफ़ाई का ठेका जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत हुआ था। कृषि उपज मंडी मंदसौर में कार्यरत लेखापाल प्रथम हरीश कुमार वशिष्ठ ने फर्म पारस लाल राठौर प्रोपर्टीअर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन रवि राठौर से टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक देयक ना देते हुए आवेदक से 78 हज़ार रुपए की रिश्वत को माँग की थी। जिसकी शिकायत रवि राठौर ने ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी से की थी।
जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम गठित की गई। फिर जब आरोपी द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2024 को आवेदक से 20000 रूपए रिश्वत की प्रथम किश्त की माँग की गई तो ईओडब्ल्यू टीम ने दोपहर में आरोपी लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को रंगे हाथों पकड़ा एवं रिश्वत की राशि 20000 रूपए बरामद किए गए।
कार्यवाही में ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास, डीएसपी अमित बट्टी एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।