BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2024, 6:13 pm
BIG NEWS : लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाई, सरपंच के कार्यों के ऑडिट करने के एवज में अकाउंट ऑफिसर ने मांगी रिश्वत, टीम ने ट्रैप कर रंगेहाथ किया गिरफ्तार, पढ़े खबर     

Share On:-

धार। इंदौर लोकायुक्त पुलिस कि टीम ने धार जिले के धरमपुरी से अकाउंट ऑफ़िसर आसाराम भगोरे को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त की टीम को दी थी। शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाए जाने पर एक्शन लेते हुए टीम ने आरोपी अकाउंट ऑफिसर को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, आवेदक की मां सेवंती ठाकुर 2015 से 2022 तक ग्राम पंचायत पगारा की सरपंच रही है। उनके कार्यकाल में वर्ष 2020-21 और 2021-22 तक के कार्यों का ऑडिट कराने का काम किया जाना था। इस काम को करने की एवज में जनपद पंचायत धरमपुरी में पदस्थ असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर आशाराम भगोरे ने 13 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उसकी बात मांग को सुनने के बाद फरियादी ने इंदौर लोकायुक्त को शिकायत की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए आज दिनांक 03 जनवरी बुधवार को लोकायुक्त ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक लेखाधिकारी को पकड़ा है।
फरियादी महेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक उनकी मां सेवंती बाई ठाकुर वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक ग्राम पंचायत पगारा की सरपंच रही है। उनके कार्यकाल के दौरान हुए खर्चों को लेकर उनके बेटे ने ऑडिट कराने के लिए जनपद पंचायत के असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर आशाराम भगोरे से बात की। आरोपी ने पीड़ित से ऑडिट करने के नाम पर 13 हजार रुपए की डिमांड की जिसकी पहली किश्त उसने बातचीत के दौरान ही ले ली जबकि दूसरी किश्त आज के दिन देने की बात कही। जैसे ही पीड़ित ने किश्त आरोपी ऑफिसर को पकड़ाई लोकायुक्त की टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE