मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा संपत्ति चोरी संबंधी अपराधियों की धरपकड़ एवं कठोर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी इंचार्ज थाना शहर कोतवाली उनि रितेश नागर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को सफलता मिली हैं।
पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रआर 173 हरिश यादव एवं हमराह फोर्स को कस्बा क्षेत्र में भ्रमण के मजबुत मुखबीर सूचना तंत्र के आधार पर चन्दरपुरा रोड़ मेला ग्राउण्ड के सामनें से दो व्यक्तियो को एक चोरी की पल्सर मोटर सायकल सहित पकडा गया। दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर आरोपियो द्वारा मंदसौर व आस पास के क्षेत्रो से कुल 05 और जिसमें 02 बजाज सीटी 100 बाइक, 02 प्लसर बाइक तथा 01 एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हें भी जप्त किया गया है। इस प्रकार दोनों आरोपीगणों से कुल 06 चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई है तथा आरोपीगणो को रिमाण्ड पर लेकर और पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- महेश पिता किशन खराडी जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम अलावदाखेडी हामु बरलई थाना खाचरोद जिला उज्जैन। मुकेश पिता भैरुलाल भील उम्र 21 साल निवासी अलावदाखेडी हामु संजीत।
उक्त कार्यवाही से पुर्व भी थाना कोतवली पुलिस टीम द्वारा विगत 10-12 दिवस में चोरी की 03 मोटर सायकलें जप्त कर 03 आरोपीगणो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इस प्रकार कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की कुल 09 मोटर सायकले बरामद की जा चुकी है।
उक्त कार्यवाही में उनि रितेश नागर प्रभारी थाना कोतवाली, उनि संदीप मौर्य, उनि लाखन सिंह भुरिया, प्रआऱ 173 हरिश यादव, प्रआऱ 121 अर्जुन सिंह, प्रआऱ 402 कमलेश भदौरिया, प्रआऱ 116 रमीज राजा, आर 236 भानुप्रताप सिंह, आर 258 मोहित पंवार, आर 861 नरेन्द्र सिंह चन्द्रावत, आर 751 योगेश साहू, आर 344 नवाज शरीफ, आर 581 राकेश मईडा, आर 583 निर्भय सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिनको की पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।