BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2024, 10:38 am
BIG NEWS : एम्बुलेंस की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आई नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस, फिर जब नाकाबंदी कर वाहन रोककर ली तलाशी तो मिला 840 किलो डोडाचूरा, दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर     

Share On:-

रतनगढ़। प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद नीलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ बीएस गोरे एवं उनकी टीम द्वारा एम्बुलेंस वाहन से 40 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 840 किलोग्राम मय एम्बुलेंस वाहन कुल कीमती 20 लाख रूपये के जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2024 को थाना रतनगढ़ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एम्बुलेंस वाहन की आड़ में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए घाट के नीचे नीम का खेड़ा मोडीया महादेव के कच्चे रास्ते पर नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एम्बुलेंस वाहन नम्बर आरजे 22 पीए 6019 को घेराबन्दी कर रोका तथा एम्बुलेंस वाहन में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनाराम पिता आम्बाराम जाट उम्र 27 साल निवासी ग्राम चोखला थाना नागाणा जिला बाडमेर राजस्थान तथा हीराराम पिता सताराम जाट उम्र 26 साल निवासी ग्राम खारियातला थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाडमेर राजस्थान के होना बताया। उक्त एम्बुलेंस वाहन की तलाशी लेने पर एम्बुलेंस वाहन में 40 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 840 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला। जिसे जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीयों के विरुद्ध थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीयों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बीएस गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE