BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 6:32 pm
BIG NEWS : भवानीमंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, धारदार हथियार रखने वाले 10 अपराधी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। झालावाड़ जिले के भवानी मंडी थाना क्षेत्र में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चार धारदार छुर्रे, 29 लीटर हथकड़ शराब व 90 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गई। 
जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि भवानीमंडी पुलिस थाना टीम द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2024 को अलग-अलग स्थानो से धरपकड़ कर 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके पास से चार धारदार छुर्रे, 29 लीटर हथकड़ शराब व 90 क्वाटर अवैध देशी शराब को जप्त किया गया। मुलजिमानो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं। गिरफ्तारी अपराधियों में एक हार्ड कोर अपराधी है और एक हिस्ट्रीशिटर बताया गया है जो चोरी-नकबजनी के अपराधों में लिप्त रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 
1- हेमराज उर्फ टीकड़ी पुत्र गोरखनाथ जाती नाथ बाबा निवासी मांडवी रोड भवानी मंडी के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद किया,
2- फिरोज अली पुत्र अहमद अली जाति मुसलमान निवासी एकता नगर भवानी मंडी के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद किया, 
3- शिव सिंह पुत्र पीरू सिंह जाति सोंधिया ठाकुर निवासी दानियाखेड़ी थाना सुसनेर जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद किया,
4- रहीम पुत्र रफीक मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी मालीपुरा पुलिस थाना भानपुरा जिला मंदसौर के कब्जे से एक धारदार छुर्रा बरामद किया,
5- फिरोज उर्फ गुड्डू पुत्र चांद मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी दरगाह मोहल्ला भवानी मंडी के कब्जे से 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की,
6- भैरूलाल पुत्र मांगीलाल जाति गुर्जर निवासी गुर्जरों का खेड़ा भवानीमंडी के कब्जे से 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की,
7- आलम मोहम्मद पुत्र रशीद जाति मुसलमान निवासी गाडरवारा नूरजी थाना सारोला जिला झालावाड़ कब्जे से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की,
8- आशिक खान उर्फ कोवा पुत्र अब्दुल कयूम जाति मुसलमान निवासी एकता नगर भवानी मंडी के कब्जे से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की,
9- अंशु मेवाडे पुत्र सोनू मेवाडे जाती मेवाडे निवासी बालागंज मोहल्ला सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के कब्जे से 42 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की,
10- विक्रम सिंह पुत्र दूलेसिंह जाति सोंध्या राजपूत निवासी सेमली बख्ता पुलिस थाना भवानी मंडी के कब्जे से 48 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE