BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 11:20 am
BIG NEWS : ईको कार में तस्करी किया जा रहा 241 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, जावदा थाना पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की जावदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार में तस्करी किया जा रहा 241 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर  वांछित अपराधियों की तलाशी व अवैध गतिविधियों की धरपकड के लिए जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एएसपी रावतभाटा सुभाष चन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण व डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के निर्देशन में शनिवार को थानाधिकारी जावदा घेवरचंद उनि व पुलिस जाप्ता द्वारा मुवादा गांव से आगे पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पतलोई झीकरा की तरफ से एक सफेद रंग की ईको कार आई जिसका चालक पुलिस को वर्दी में देखकर नाकाबंदी स्थल से करीब 100-150 मीटर पहले उक्त कार को रोककर कार को छोडकर जगलं की तरफ भाग गया। जिसका पुलिस ने पीछा किया मगर रात का समय होने से अन्धेरे का फायदा उठा जगल की तरफ भाग गया। 
ईको कार मे अवैधानिक वस्तु या अवैध अफीम डोडाचुरा होने की पूर्ण संभावना होने से कार की तलाशी ली गई तो कुल 16 काले रंग के प्लास्टीक के कट्टो में 241 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। उक्त ईको कार व डोडाचूरा को जब्त कर थाना जावदा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी घेवरचंद उनि, एएसआई राधेश्याम मीणा, कानि प्रकाश चन्द्र, बाबुलाल, विनोद, सुरेश व अनुराग।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE