BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 7:00 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के विनोबा गंज में मिला नवजात का भ्रूण, मौके पर जमा हुई भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही खाकी, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। शहर के विनोबा गंज मूलचंद मार्ग पर स्थित एक मकान की छत पर सोमवार सुबह एक कुत्ता अज्ञात नवजात भ्रुण दबाएं पहुंच गया। घटना नीमच कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विनोबागंज निवासी विजय कुमार के मकान की है। 

कैंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक श्वान जो की मूलचंद मार्ग स्थित नाले की ओर से मुंह में दबाकर एक नवजात भ्रुण को विनोबा गंज निवासी विजय कुमार की छत पर लेकर पहुंचा। जब घर वालों ने इस भ्रुण को देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर सर्वे कर रही आंगनवाड़ी सहायिका को भी इस घटना की जानकारी दी गई। इस पर आंगनबाड़ी सहायिका ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम व अग्रिम कार्रवाई के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा है। नवजात भ्रुण के शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। 

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज-
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक शशिकला चौहान ने बताया कि भ्रुण की उम्र चार से पांच माह के करीब बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

आंगनबाड़ी सहायिका ने दी पुलिस को सूचना-
वार्ड नं 15 की आंगनवाड़ी सहायिका विमला ने बताया कि मैं सर्वे कार्य के लिए आई थी। तो जानकारी मिली कि विजय कुमार के घर पर कोई श्वान नवजात भ्रुण लेकर छत पर पहुंचा है। इस संबंध में मेरे वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भ्रुण को लेकर जिला चिकित्सालय गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE