मल्हारगढ़। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा चौकी अंतर्गत गांव चिल्लोद पिपलिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्लोद पिपलिया निवासी 18 साल का शुभम शर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी तो गांव में सनसनी फेल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। फ़िलहाल युवक के आत्महत्या का कारण अज्ञात हैं।