मनासा। नगर में चोरी की घटनाए लगातार बड़ रही हैं। बीती रात में भी चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया और नकदी सहित दुकान में रखा सामान ले उड़े। चोरो ने नगर के कचोली रोड स्थित पोरवाल बर्तन की दुकान के पीछे चद्दर के बोल्ट खोल कर कासी और पीतल का सामान चुरा लिया। इसी प्रकार विरानी कॉलोनी स्थित यूसुफ अली बोहरा की लोहे की दुकान में भी चोरो ने चद्दर काट कर गल्ले में रखे करीब 10 हजार रूपए चोरी कर किए। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हुई हुई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।