BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 7:51 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और जलिया चेकपोस्ट, जैसे ही चेंकिंग के दौरान रोकी पुलिस ने बाइक, फिर की पूछताछ तो मंदसौर जिले के युसूफ ने खोला ये बड़ा राज, पीछे आ रही हुण्डई ईओन कार के डेशबोर्ड से मिला ये..., पढ़े खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई ईओन कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 01 किलो 500 ग्राम अफीम को जब्त कर कार की पायलेटिंग करते हुए मोटर साईकिल चालक मध्यप्रदेश के एक व कार में सवार पंजाब निवासी दो आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू एएसपी बुगलाल मीना एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन व थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पुनि के सुपर विजन में गोकुललाल उनि मय हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि राकेश, रामकेश, अमित एवं राजेन्द्र सिंह द्वारा जलिया चैक पोस्ट सरहद जलिया नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौराने एक मोटर साईकिल चालक मध्यप्रदेश के हरसोल थाना नारायणगढ़ जिला मन्दसौर निवासी 54 वर्षीय युसूफ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नूर मन्सुरी को रोककर पूछताछ की तो उसने पीछे आ रही एक हुण्डई ईओन कार जिसमे अफीम हो उसकी पायलेटिंग करना बताया। पीछे आ रही हुण्डई ईओन कार को रोक तलाशी ली तो कार के डेस्कबोर्ड में दो पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो में 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम भरी हुई मिली। 
उक्त अवैध अफीम, कार व मोटर साईकिल को जब्त कर कार के चालक पंजाब के नौसेरा पतन थाना मुकेरिया जिला होशियारपुर निवासी 28 वर्षीय बलविन्दर सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह जट सिख व उसके साथी काले बाग थाना मुकेरिया जिला होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय निर्मल जीत सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह जट सिख को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE