BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 7:48 pm
BIG REPORT : जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया का बड़ा बयान, बोले- आधे अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर किया जा रहा है महापाप, भगवान राम किसी पार्टी के बंधक नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत भूमि पर भगवान राम आस्था और विश्वास की प्रतीक हैं। यहां के हर व्यक्ति के कण-कण में राम बसे हैं। प्रातः उठकर हर व्यक्ति राम का नाम लेता है। ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बन रहा है। यह हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने घोषणा की है कि राम भगवान में आस्था रखने वाले व्यक्ति को अयोध्या में राम मंदिर की पूर्ण प्रतिस्थापना होने पर मंदिर पर कलश और ध्वजारोहण के पश्चात नीमच, जावद और मनासा से कुल तीन बसों में अयोध्या की यात्रा करवाई जाएगी। चौरसिया ने कहा है कि भगवान राम किसी पार्टी के बंधक नहीं हैं। भाजपा आधे अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवा कर केवल राजनीतिक श्रेय लेना चाहती है। हिंदू धर्म देश के चारों शंकराचार्य की बात मानता है और देश के चारों शंकराचार्यों ने 22 जनवरी को भाजपा द्वारा आधे अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवाकर महापाप किया जा रहा है। उसकी चारों शंकराचार्यों ने निंदा की है और उन्होंने अयोध्या जाने से इनकार किया है। चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने विवादित रामलला मंदिर परिसर के ताले खुलवाए थे। इसके पश्चात कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्राी नरसिंहराव जी के समय ढांचा टूटा था और राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। फिर भारत की सुप्रीम कोर्ट ने सभी विवादों का निपटारा कर विवादित स्थान पर राम मंदिर निर्माण की अनुमति दी और मुस्लिम संप्रदाय के लिए अलग से 5 एकड़ भूमि मस्जिद के लिए उत्तरप्रदेश शासन को आदेश दिए। आज पूरा देश राम मंदिर बनने से खुश है। हर घर में जब पूर्ण राम मंदिर बन जाए, कलश स्थापना हो जाए, ध्वजा फहरा दी जाए, तब हर घर में दीपावली मनाना चाहिए। यहीं पूर्व प्रधानमंत्राी राजीव गांधी जी का सपना था और यही कांग्रेस का सपना है। आधे अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर जो महापाप किया जा रहा है इससे देश की जनता दूर रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE