नीमच। कई वर्षाे की मेहनत और कई बलिदान देने के बाद आज समय आया है राम लला को उनके सही स्थान पर विराजमान करने का। अयोध्या अब सजने लगा है। श्री राम जानकी मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। प्रत्येक भारत वासी को पीले अक्षत देकर बुलावा भेजा जा रहा है। अपने राम लला को एक झलक देखने के लिए प्रत्येक भारत वासी उत्सुक भी है और भावुक भी। इसी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए पुरे नीमच के उप नगर बघाना में भी सभी हिंदू भाई- बहने गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस प्रभात फेरी का हिस्सा बनकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
आपको बता दे की प्रभात फेरी समूचे बघाना के पांच क्षेत्रों से निकाली जा रही है जहा उपनगर की संघ दृष्टि से मधुकर, केशस्व, चंद्रशेखर में प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे है।