नीमच। श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम नीमच के सत्र 2024 के लिये चुनाव श्री गौधाम बालाजी पर नीमच पर सम्पन्न हुए। जिसमें सुनील बाकलीवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर सिद्धार्थ अजमेरा का मनोनयन किया गया।
तत्पश्यात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील बाकलीवाल (रूपजी) ने उपाध्यक्ष आषीष विनायक (इवेन्ट), कोषाध्यक्ष अमित सोनी, सहसचिव हर्षित विनायका, सलाहकार समिति में नूतन शाह, मनोज विनायका, विशाल विनायका (जैन ब्रोकर), विशाल विनायका (फोटोकॉपी), अनिल बज तथा कार्यकारिणी में अंकुर बाकलीवाल, अंकित गोधा, अमन विनायका, योगेश बज, गीत सरावगी, श्रवण कासलीवाल, दीपक पाटनी, सचिन पाटनी, नवीन गोधा, परेश सालगिया, मयंक कासलीवाल को लिया तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने सभी दम्पत्ति सदस्यों का वर्षभर समस्त गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने का अनुरोध किया।