खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम लेपा पुनर्वास मंदिर में भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों का नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य शोभा यात्रा बड़ी माता मंदिर, जय स्तंभ चौराहा ,छोटा नाका ,कुशवाह मोहल्ला ,राम मंदिर होते हुए निकली। यात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और सेवक हनुमान की मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया था। मंदिर में 16 जनवरी से संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन होगा। कथा श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से होगी। वहीं 20 जनवरी को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर भक्तजन यज्ञ में आहुतियां भी देंगे। कथा के अंतिम दिन 22 जनवरी को विशाल भंडारे एवं पूर्ण आहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।