दूदरसी। गांव खेड़ा दारू में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कल 14 जनवरी रविवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किया जा रहा हैं। जिसमें रेडक्रास सोसायटी नीमच की टीम द्वारा रक्तदान करवाया जाएगा। साथ ही वधवा चिकित्सालय नीमच के वरिष्ठ डाक्टर स्वप्निल वधवा एवं उनकी टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व जनपद पंचायत नीमच उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़ ने बताया कि 14 जनवरी को नवयुवक मंडल द्वारा रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जो भी ईच्छुक व्यक्ति रक्तदान करना चाहते हैं वह नवयुवक मंडल के सदस्य सी एम धाकड़, रामदयाल धाकड़ एवं रामकरण धाकड़ से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी नीमच के जाने-माने डाक्टर स्वप्निल वधवा एवं उनकी टीम द्वारा किया जाकर ईलाज हेतु उचित परामर्श दिया जाएगा। अतः क्षेत्र के सभी महानुभावों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर का लाभ उठाएं।