BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 2:27 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव धामनिया और सुबह का वक्त, जैसे ही ग्रामीणों ने देखा कुएं में ये माजरा तो क्षेत्र में फेल गई सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, लाश का किया पोस्टमार्टम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर       

Share On:-

मनासा। मनासा थाना अंतर्गत गांव धामनिया में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक लाश को तैरती हुई देखी। जिसके बाद गांव में सनसनी का माहौल बन गया। लाश गांव धामनिया के ही निवासी की थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनासा थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लाश को कुएं से बाहर निकाला। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार धामनिया निवासी मांगीलाल पिता बगदीराम रावत मीणा उम्र लगभग 40 वर्ष खेती में मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह मजदूरी करने के लिए गया था। देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनो ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। अल सुबह परिजनो ने गांव के आसपास कुएं पर तलाश की। एक कुएं में मांगीलाल रावत की चप्पल और पर्स तैरता मिला। जिसपर परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से उक्त व्यक्ति का शव कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE