पिपलिया मंडी। आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा
इस शुभ अवसर पर पिपलियामंडी नगर में हिन्दू समाजजनों द्वारा घर घर पहुंचकर आयोध्या से आए पूजित अक्षत के साथ मंदिर को फोटो सहित एक पत्रक वितरण किए। जिसमे अयोध्या में बनने वाले मंदिर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताई गई।
साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रातः घर के द्वार पर रांगोली व वंदनवार से सजावट करने की अपील के साथ ही अयोध्या में जिस समय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव (प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे) चल रहा हो उस समय अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करने की बात कही।