BREAKING NEWS
NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 2:51 pm
BIG NEWS : भगवान श्री राम का दरबार सजाकर मनाया राम उत्सव, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिवाली पर्व के रुप में इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन द्वारा 500 वर्षों बाद रामलला आगमन (प्राण प्रतिष्ठा) के उपलक्ष्य में 12 जनवरी शुक्रवार चंड को शाम 4.30 बजे भागेश्वर मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम रामजी, माता सीताजी, लक्ष्मन जी, की सजीव झांकी का मंचन किया गया। साथ ही राम दरबार की पुष्प वर्षा कर अगवानी की गई। इसी के साथ रंगोलिया से आकर्षक सजावट व आतिशबाजी की जाकर दीयों से दीपावाली (उत्सव) मनाया गया। विष्णु का अवतार भगवान झुलेलाल साई चंड पर अक्खा आरती पल्लव किए गये। 
इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन की अध्यक्ष दिव्या लालवानी व सचिव कोमल भाग्यवानी ने बताया कि 500 वर्षों बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रहीं हैं। अब अपने गर्भगृह मंदिर अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के इस उपलक्ष्य में इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन द्वारा दीपावाली जैसा उत्सव मनाया गया। भगवान राम से पूरे विश्व के लिये मंगल कामनाएं मांगकर आशीर्वाद लिया जाकर हर तरफ खुशियां की कामना कर श्री राम व भगवान झूलेलाल की आरती की गई। करीना भागवानी भगवान राम के रूप में, अंजली आसवानी माता सीता, लक्ष्मण के रूप में रिया भागवानी, शबरी के रूप में रुक्मणी जैसवानी ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया व नन्हे मुन्ने बच्चों ने हनुमान का अभिनय प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में डेबिना सचदेव छोटी बालिका ने रामायण का वृतांत किया व श्याम होतवानी छोटे बालक ने हनुमान चालीसा गाई तथा इन सभी का ढोल व पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर प्रसादी का वितरण कर राम, लक्ष्मण, सीता का भव्य स्वागत किया गया। 
संस्था ने चंड के दिन भगवान झूलेलाल की भक्ति अर्चना कर 500 वर्ष़ो बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रहीं है ये हमारे व पुरे देश के लिये हर्ष का विषय है और युगों बाद उत्सव मनाने का समय आया है। हमारी संस्था आज चंड उत्सव के दिन दीपावली के रुप में मना रहीं है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष दिव्या लालवानी, कोमल भाग्यवानी, करीना भागवानी, रिया भागवानी, लाजवंती अंदानी, अंजलि आसवानी, पूनम रोहिडा, मीनू लालवानी, लक्ष्मी प्रेमाणी, मीना फूलवानी, भारती मंगवानी, लता होतवानी, काजल धामेचा, पूनम टेकचंदानी, हीना गोविंदानी, बाल हनुमान श्याम होतवानी, डेबिना सचदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मीनू लालवानी ने किया व आभार लाजवंती अंदानी ने माना एवं बाल हनुमान बनकर आये बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE