जावद। नीमच जिले के जावद नगर में शनिवार से प्रतिदिन रामधुन निकाली जाएगी।विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन से मिली जानकारी के अनुसार 500 वर्षो के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनने और उसमे श्रीराम लला की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा होगी। आयोजन को लेकर आज रात्रि 8 बजे से बस स्टैंड स्थित श्री बटेश्वर महादेव मंदिर से भगवान की पूजा अर्चना करके प्रतिदिन भव्य रामधुन प्रारम्भ होगी। रामधुन नगर के प्रमुख मार्गो से निकलकर वापिस श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। इस कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड जावद ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक संगठनो से निवेदन किया है कि सभी बड़ी संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया हैं।