नीमच। मकर सक्रांति के उपलक्ष में दिनांक 15 जनवरी 2024 सोमवार को नीमच मित्र मंडल द्वारा दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन रखा गया है जिसमें दरिद्रनारायण, असहाय गरीबजनों को शुद्ध देसी घी से निर्मित स्वादिष्ट भोजन अपने हाथों से मित्र मंडल के सभी सदस्यों द्वारा परोसा जाएगा।
नीमच मित्र मंडल के अध्यक्ष विमल जैन सरावगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की भांति सभी की सहभागिता एवं सहयोग से 40 के सामने गोविंदम संस्थान के पास पीपल वृक्ष के नीचे 15 जनवरी 2024 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक दरिद्रनारायण को स्वादिष्ट भोजन करवाया जाएगा।
मित्र मण्डल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, ओमप्रकाश मंत्री, राजेंद्र अग्रवाल (राजू टेन्ट), पारस कोठीफोडा, कमल गर्ग (रूपाली), सीताराम सैनी, पारस जैन (कोलकाता वाले) महेश गोयल, पंकज पारीक, महावीर शर्मा, पंकज गोयल, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, महेश गर्ग, नरेंद्र मंगल, गिरधारी लाल गोयल, प्रशांत चौरसिया, सुनील गोयल (वृंदावन), संजय जैन (गुड्डू सेठ), गौरव चोपड़ा, संजय शर्मा (ठेकेदार), मुन्ना चौरसिया, सुनील भसीन, पुखराज गुप्ता, रवि महेश्वरी, शरद जैन, अनिल गोयल (जनरल), अशोक जिंदल अच्कु, विनीत पाटनी, मुकेश बंसल, सुबोध भंसाली, आशीष जिंदल, सौरभ सिंहल संतोष लड्ढा, भरत कोठारी, सुनील खंडेलवाल, अशोक बागड़ी, हितेष कासलीवाल, संजय गोयल, सलभ बम्ब, डॉ सुरेंद्र सोनी, लालू सैनी, अजित बड़जातिया, लाल भाई (सेल वाले) ने नीमच के समाजसेवी एवं धार्मिकजनों से आयोजन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।